Fernanfloo एक आर्केड गेम है, जिसमें आप उस प्रसिद्ध यूट्यूबर Fernanfloo की भूमिका निभाते हैं, जिसे उड़ंत जीवों के हमलों से बचना होता है। हमलों से बचने के क्रम में आप सिक्के भी संकलित कर सकते हैं और जीवों को मारने के लिए सॉसेज फेंक सकते हैं।
Fernanfloo की नियंत्रण विधि अत्यंत सरल है: स्क्रीन की बायीं ओर आपको वर्चुअल क्रॉसपैड मिलता है, जिसकी मदद से आप चरित्र को एक किनारे से दूसरे किनारे तक ले जा सकते हैं, और दाहिनी ओर आक्रमण बटन होता है। सबसे पहले आप केवल सॉसेज फेंक सकते हैं, लेकिन जैसे-जैसे आपको और ज्यादा सिक्के मिलते हैं, आप नये अस्त्र भी अनलॉक कर सकते हैं।
सिक्कों की मदद से आप ऐसे नये परिदृश्य अनलॉक कर सकते हैं, जिनमें आपको नये जीवों का सामना करना होता है। सबसे पहले तो आपको ऐसे पक्षियों से लड़ना होता है जो आप पर बीट गिरा देते हैं, लेकिन अंततः आपको उड़ंत गायों, उड़ंत बंदरों एवं अन्य जीवों का सामना भी करना होगा।
Fernanfloo सरल खेलविधि वाला एक आर्केड गेम है। प्रसिद्ध मेक्सिकन यूट्यूबर के प्रशंसकों को निश्चित रूप से यह काफी पसंद आएगा।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.1, 4.1.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
यह सबसे अच्छा ऐप है??